Live Blogs Manegement

Result Listing Live Blogs List
  • *
  • (4)
  • Set This Final Verdict P T:- 19 Aug 2026 13:07 PM
    M T:- 19 Aug 2026 13:07 PM Remove Edit
    RSSB Computer Instructor Admit Card 2026 LIVE: राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का विवरण

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक (SCI) एवं बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक (BCI) संयुक्त सीधी भर्ती 2026 के 3951 पदों के लिए विज्ञापन संख्या 07/2026 दिनांक 22.05.2026 को जारी किया गया था। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 25.05.2026 से 23.06.2026 तक आमंत्रित किए गए थे। हाल ही में बोर्ड द्वारा अभ्यर्थियों की पात्रता एवं विवर्जन (Debar/Debarred) सूची के संबंध में महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है।

    विवरण

    विवरण/मापदंड

    भर्ती का नाम

    वरिष्ठ एवं बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती-2026

    कुल पद

    3951 पद

    विज्ञापन संख्या

    07/2026

    आवेदन की तिथि

    25 मई 2026 से 23 जून 2026

    जारीकर्ता संस्था

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर

  • Set This Final Verdict P T:- 19 Aug 2026 10:26 AM
    M T:- 19 Aug 2026 10:26 AM Remove Edit
    RSSB Basic And Senior Computer Anudeshak Hall Ticket LIVE: एडमिट कार्ड में गलती चेक करें

    RSSB बेसिक और सीनियर कंप्यूटर अनुदेशक हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपना नाम, रोल नंबर, फोटो, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि और अन्य विवरण ध्यान से चेक करें। यदि किसी जानकारी में गलती दिखाई देती है, तो उम्मीदवार RSSB के आधिकारिक निर्देशों के अनुसार संबंधित विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

  • Set This Final Verdict P T:- 19 Aug 2026 08:58 AM
    M T:- 19 Aug 2026 08:58 AM Remove Edit
    Computer Anudeshak Admit Card: 14 अगस्त को जारी हुई डिबार उम्मीदवारों की सूची

    RSSB ने 14 अगस्त 2026 को इसी भर्ती से संबंधित Debarred Candidates के संबंध में भी कार्यालय आदेश जारी किया है। यानी उम्मीदवार परीक्षा से पहले यह भी सुनिश्चित कर लें कि उनका आवेदन भर्ती प्रक्रिया में मान्य है। बोर्ड द्वारा जारी दस्तावेज में विज्ञापन संख्या 07/2026 के तहत 3,951 पदों की भर्ती और कुछ अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया से बाहर करने संबंधी जानकारी दी गई है।

  • Set This Final Verdict P T:- 19 Aug 2026 08:57 AM
    M T:- 19 Aug 2026 08:57 AM Remove Edit
    RSSB Computer Anudeshak Admit Card 2026 LIVE: परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें

    उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से काफी पहले पहुंचना चाहिए। RSSB के परीक्षा निर्देशों में उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से पहले पर्याप्त समय लेकर केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी जाती है। देर से पहुंचने पर प्रवेश में परेशानी हो सकती है। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाना जरूरी है। परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को पढ़ लेना बेहतर रहेगा।