RSMSSB Computer Instructor Admit Card Live: परीक्षा केंद्र पर प्रवेश एवं आवश्यक दस्तावेजों के नियम
परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम 2 घंटे पूर्व केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है, क्योंकि परीक्षा शुरू होने से ठीक 1 घंटे पूर्व प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। पहचान के लिए अभ्यर्थी को अपना प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र, नीले रंग का पारदर्शी बॉल पेन, 2.5cm×2.5cm आकार की नवीनतम रंगीन फोटो (एक माह से पुरानी न हो) और मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र (जैसे जन्म तिथि अंकित आधार कार्ड, पैन कार्ड, या ड्राइविंग लाइसेंस) साथ लाना होगा। बायोमेट्रिक, फेस रिकग्निशन और तलाशी (Frisking) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।