UP TET Result 2026: कार्यरत शिक्षकों का भी शानदार प्रदर्शन
प्राथमिक स्तर पर परीक्षा में शामिल 1,22,405 कार्यरत शिक्षकों में से 93,387 सफल हुए, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर पर शामिल 1,46,394 कार्यरत शिक्षकों में से 1,13,384 सफल घोषित किए गए। कार्यरत शिक्षकों की सफलता दर क्रमशः 76.29% और 77.45% रही। परिणाम आयोग की वेबसाइट upessc.up.gov.in पर उपलब्ध है।