Live Blogs Manegement

Result Listing Live Blogs List
  • *
  • (4)
  • Set This Final Verdict P T:- 22 Sep 2026 16:13 PM
    M T:- 22 Sep 2026 16:13 PM Remove Edit
    RSSB LDC Result 2026 LIVE: रिजल्ट के साथ कट ऑफ मार्क्स होंगे जारी

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा LDC (क्लर्क ग्रेड-II एवं कनिष्ठ सहायक) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परिणाम के साथ ही बोर्ड द्वारा श्रेणीवार (Category-wise) कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए जाएंगे, जिससे उम्मीदवार अपने अंकों का मिलान कर सकें। परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

  • Set This Final Verdict P T:- 22 Sep 2026 15:38 PM
    M T:- 22 Sep 2026 15:38 PM Remove Edit
    राजस्थान LDC रिजल्ट पर चेयरमैन आलोक राज ने दी बड़ी अपडेट

    RSSB चेयरमैन आलोक राज ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राजस्थान LDC रिजल्ट को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि LDC रिजल्ट 27 या 28 सितंबर 2026 को जारी करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, रिजल्ट की अंतिम तारीख की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

  • Set This Final Verdict P T:- 22 Sep 2026 13:27 PM
    M T:- 22 Sep 2026 13:27 PM Remove Edit
    राजस्थान LDC रिजल्ट कैसे चेक करें?

    राजस्थान एलडीसी (LDC / क्लर्क ग्रेड-II एवं कनिष्ठ सहायक) परीक्षा का रिजल्ट नीचे दिए आसान स्टेप्स से चेक कर सकते हैं:

    • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर दिए गए 'Candidate Corner' पर या सीधे 'Result' टैब पर क्लिक करें।

    • वहां आपको "Rajasthan LDC Recruitment Result 2026" (या संबंधित वर्ष) का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

    • रिजल्ट आमतौर पर चयनित या शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर की एक पीडीएफ फाइल के रूप में जारी किया जाता है।

    • पीडीएफ फाइल खुलने के बाद, आप कीबोर्ड पर Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर या नाम खोज सकते हैं। यदि आपका चयन हुआ है, तो आपका रोल नंबर सूची में हाइलाइट हो जाएगा।

  • Set This Final Verdict P T:- 21 Sep 2026 10:38 AM
    M T:- 21 Sep 2026 10:38 AM Remove Edit
    Rajasthan LDC Result 2026 official website: किस वेबसाइट पर मिलेगा PDF लिंक

    राजस्थान LDC (लिपिक ग्रेड-II) भर्ती 2026 का पीडीएफ रिजल्ट राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी वेबसाइट के 'रिजल्ट' सेक्शन से मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे।