BPSC TRE 4.0 Notification 2026: कक्षा 11वीं-12वीं में सबसे ज्यादा पद
BPSC TRE 4.0 में कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए 16,101 पद बताए गए हैं। विषयवार उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार रसायन विषय में सबसे ज्यादा 3,695 पद हैं। इसके बाद भौतिकी के 1,758, अंग्रेजी के 1,321 और वनस्पति विज्ञान के 1,078 पद बताए गए हैं। अन्य विषयों में मनोविज्ञान के 1,030, उर्दू के 877, संस्कृत के 746, हिंदी के 739, संगीत के 736 और राजनीति शास्त्र के 665 पद शामिल हैं।