Live Blogs Manegement

Result Listing Live Blogs List
  • *
  • (17)
  • Set This Final Verdict P T:- 02 Sep 2026 17:35 PM
    M T:- 02 Sep 2026 17:35 PM Remove Edit
    Ram Mandir CEO 2026: 6 दिसंबर 1986 को वायुसेना में शामिल हुए जितेंद्र मिश्रा

    यूपी के देवरिया के रहने वाले जितेंद्र मिश्रा 6 दिसंबर 1986 को वायुसेना में नियुक्त हुए थे। एयरफोर्स में उनकी पहली नियुक्ति बतौर लड़ाकू विमान पायलट के रूप में हुई थी। जितेंद्र मिश्रा की पढ़ाई NDA पुणे, एयर कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, एयर यूनिवर्सिटी और रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज से हुई है। उन्होंने वायुसेना में करीब 39 साल अपनी सेवाएं दी।


  • Set This Final Verdict P T:- 02 Sep 2026 17:31 PM
    M T:- 02 Sep 2026 17:31 PM Remove Edit
    Ram Mandir CEO 2026: कब और कौन बनें CEO?

    राम मंदिर के सीईओ के लिए आज यानी 2 सितंबर 2026 बुधवार को दोपहर 2 बजे CEO के लिए एक बैठक को जारी किया। ये बैठक करीब 2 घंटे तक चलीं। आज इस बैठक में Ram Mandir First CEO 2026 जितेंद्र मिश्रा को बनाया गया। 


  • Set This Final Verdict P T:- 02 Sep 2026 17:25 PM
    M T:- 02 Sep 2026 17:11 PM Remove Edit
    Ram Mandir CEO 2026: जितेंद्र मिश्रा का कनेक्शन सीधा ऑपरेशन सिंदूर है

    एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा एक पूर्व फाइटर पायलट हैं जिन्होंने इंडियन एयर फोर्स में 39 साल से ज्यादा तक सेवा की है। जनवरी 2025 में, उन्होंने वेस्टर्न एयर कमांड की जिम्मेदारी संभाली, जो IAF के सबसे जरूरी ऑपरेशनल कमांड में से एक है। कुछ ही महीनों बाद, उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कमांड को भी लीड किया। 

     
  • Set This Final Verdict P T:- 02 Sep 2026 17:05 PM
    M T:- 02 Sep 2026 17:01 PM Remove Edit
    Ram Mandir First CEO 2026 जितेंद्र मिश्रा (Jitendra Mishra) कौन है?

    एयर मार्शल (रिटायर्ड) जितेंद्र मिश्रा को अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। वह भारतीय वायुसेना (IAF) के एक अत्यंत सम्मानित और वरिष्ठ सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी हैं, जिन्हें देश सेवा का करीब चार दशकों का लंबा अनुभव है।


  • Set This Final Verdict P T:- 02 Sep 2026 17:05 PM
    M T:- 02 Sep 2026 16:57 PM Remove Edit
    Ram Mandir First CEO 2026

    रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा (Jitendra Mishra) अयोध्या राम मंदिर के पहले सीईओ (CEO) बनें।

  • Set This Final Verdict P T:- 02 Sep 2026 16:39 PM
    M T:- 02 Sep 2026 16:37 PM Remove Edit
    जितेंद्र मिश्रा हो सकते हैं नए सीईओ

    ताजा अपडेट के मुताबिक, एयर फोर्स रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा राम मंदिर के नए सीईओ हो सकते हैं। 

  • Set This Final Verdict P T:- 02 Sep 2026 16:30 PM
    M T:- 02 Sep 2026 16:30 PM Remove Edit
    कुछ ही देर में खत्म होगी बैठक

    राम मंदिर के सीईओ को लेकर चल रही है बैठक जल्द ही खत्म होने वाली है। इसके बाद ट्रस्टी बाहर आएंगे और सीईओ के नाम का ऐलान करेंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

  • Set This Final Verdict P T:- 02 Sep 2026 16:12 PM
    M T:- 02 Sep 2026 16:12 PM Remove Edit
    तीनों अधिकारियों के पास है लंबा अनुभव

    राम मंदिर सीईओ की फाइनल लिस्ट में शामिल तीनों अधिकारियों के पास प्रशासन और प्रबंधन का लंबा अनुभव है। तीनों ने अपने पद पर रहते हुए कई बड़े आयोजनों में लीडरशिप की है। यही वजह है कि कमेटी ने तीनों के नाम फाइनल लिस्ट में शामिल किए हैं। 

  • Set This Final Verdict P T:- 02 Sep 2026 16:02 PM
    M T:- 02 Sep 2026 16:02 PM Remove Edit
    Ram Mandir Live: तीन पदों पर हुई नियुक्ति

    अयोध्या राम मंदिर में बुधवार को तीन सदस्यों की नियुक्ति हो गई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में अयोध्या के मदन मोहन पाण्डेय, दिल्ली के महेश भागचन्दका और शिकोहाबाद की निर्मला यादव को ट्रस्ट में सदस्य के तौर पर नियुक्त किया गया है। 

  • Set This Final Verdict P T:- 02 Sep 2026 15:59 PM
    M T:- 02 Sep 2026 15:59 PM Remove Edit
    पारदर्शिता और AI-स्क्रीनिंग रिपोर्ट पर चर्चा

    जस्टिस (रिटायर्ड) प्रमोद कोहली की अध्यक्षता वाली सर्च कमेटी की रिपोर्ट की समीक्षा की जा रही है। 5,585 आवेदकों में से 600 अंकों के मूल्यांकन फॉर्म और अयोध्या में आयोजित व्यक्तिगत साक्षात्कारों (Interviews) के आधार पर इन 3 नामों का चयन किया गया है।


  • Set This Final Verdict P T:- 02 Sep 2026 15:57 PM
    M T:- 02 Sep 2026 15:57 PM Remove Edit
    CEO की भूमिका क्यों जरूरी है?

    राम मंदिर में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या और मंदिर से जुड़ी व्यवस्थाओं के विस्तार के बीच प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी बढ़ रही हैं। ऐसे में पूर्णकालिक CEO की नियुक्ति से रोजमर्रा के प्रबंधन, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और प्रशासनिक फैसलों को एक स्पष्ट नेतृत्व मिलने की उम्मीद है। 


  • Set This Final Verdict P T:- 02 Sep 2026 15:54 PM
    M T:- 02 Sep 2026 15:54 PM Remove Edit
    Ram Mandir First CEO की फाइनल रेस में ये तीन अफसर शामिल

    1. राजेश पांडेय (Ex-IPS)

    2. दिनेश चंद्र (Ex-IPS)

    3. डॉ. परेश सक्सेना (IPS)


  • Set This Final Verdict P T:- 02 Sep 2026 15:53 PM
    M T:- 02 Sep 2026 15:53 PM Remove Edit
    क्या अयोध्या के DM भी मीटिंग में शामिल?

    हां, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठकों में अयोध्या के जिलाधिकारी (DM) श्री शशांक त्रिपाठी (IAS) भी इस CEO रेस की मीटिंग में शामिल है। अयोध्या के DM प्रशासनिक और सुरक्षा समन्वय के लिए शामिल होते रहे हैं।

  • Set This Final Verdict P T:- 02 Sep 2026 15:48 PM
    M T:- 02 Sep 2026 15:48 PM Remove Edit
    कमेटी ने कैसे किया CEO के लिए Process?

    कमेटी ने 600 मार्क्स वाला एक मूल्यांकन फॉर्म बनाया था, जिसमें 3577 आवेदकों ने हिस्सा लिया था। स्क्रीनिंग के बाद 470 से अधिक मार्क्स वाले कुल 108 उम्मीदवार अगले स्टेप के लिए चुने गए थे, जिनसे वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा इंटरव्यू लिया गया था। 


  • Set This Final Verdict P T:- 02 Sep 2026 15:42 PM
    M T:- 02 Sep 2026 15:42 PM Remove Edit
    CEO पोस्ट के लिए कितने लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया?

    राम मंदिर सीईओ पोस्ट के लिए कुल 5585 रजिस्ट्रेशन मिले थे। इनकी स्क्रीनिंग के लिए कमेटी की ओर से एलिजिबिलिटी, एक्सपीरिएंस और अन्य मानकों को शामिल किया गया था।


  • Set This Final Verdict P T:- 02 Sep 2026 15:37 PM
    M T:- 02 Sep 2026 15:37 PM Remove Edit
    Ram Mandir First CEO की फाइनल रेस में कितने अफसर शामिल?

    1. राजेश पांडेय (Ex-IPS)

    2. योगेश्वर राम मिश्रा (Ex-IAS/पूर्व अयोध्या DM)

    3. डॉ. परेश सक्सेना (IPS)


  • Set This Final Verdict P T:- 02 Sep 2026 15:34 PM
    M T:- 02 Sep 2026 15:34 PM Remove Edit
    Ram Mandir CEO के लिए ट्रस्ट की बैठक जारी

    अयोध्या में ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास महाराज के निवास पर दोपहर से ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारियों जैसे कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज, महंत दिनेंद्र दास और अंतरिम सचिव की मौजूदगी में बैठक चल रही है।