Live Blogs Manegement

Result Listing Live Blogs List
  • *
  • calendar
  • (7)
  • P T:- 26 Aug 2026 22:45 PM
    M T:- 26 Aug 2026 22:45 PM Remove Edit
    RRB NTPC UG Result 2026 LIVE: रिजल्ट किस फॉर्मेट में जारी किया गया?

    आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 का रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया गया। रिजल्ट में अगर त्रुटि या गलती पाई जाती है, तो परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।  


  • P T:- 26 Aug 2026 21:45 PM
    M T:- 26 Aug 2026 21:45 PM Remove Edit
    RRB NTPC UG Result 2026 LIVE: आपत्ति दर्ज कराने का दिया गया था मौका

    आरआरबी CBT 1 परीक्षा मई और जून 2026 में विभिन्न शिफ्टों में आयोजित की गई थी। इसके बाद 27 जून 2026 को आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी की गई तथा उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया गया। 

     

  • P T:- 26 Aug 2026 19:15 PM
    M T:- 26 Aug 2026 19:15 PM Remove Edit
    RRB NTPC UG Result 2026 LIVE: अंकों की गणना कैसे करे?

    RRB NTPC UG CBT 1 परीक्षा 100 अंकों के लिए आयोजित की जाती है। उम्मीदवारों को सही उत्तरों के लिए अंक दिए जाते हैं, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाता है। रॉ स्कोर की गणना निम्नलिखित सूत्र का उपयोग करके की जा सकती है: रॉ स्कोर = सही उत्तर − (गलत उत्तर × 1/3) 


  • P T:- 26 Aug 2026 18:30 PM
    M T:- 26 Aug 2026 18:30 PM Remove Edit
    RRB NTPC UG Result 2026 LIVE: स्कोरकार्ड जारी होने के बाद क्या होगा?

    आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 स्कोरकार्ड जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को सीबीटी-2 परीक्षा, स्किल टेस्ट/कंप्यूटर टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।  


  • P T:- 26 Aug 2026 07:55 AM
    M T:- 26 Aug 2026 07:55 AM Remove Edit
    RRB NTPC UG Result 2026 LIVE: रिजल्ट जारी होने के बाद क्या होगा?

    आरआरबी एनटीपीसी UG सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद सीबीटी-2 का परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। सीबीटी-2 परीक्षा का आयोजन 17 सितंबर 2026 को किया जाएगा।  


  • P T:- 26 Aug 2026 01:55 AM
    M T:- 26 Aug 2026 01:55 AM Remove Edit
    RRB NTPC UG Result 2026 LIVE: रिजल्ट में क्या जानकारी दी गई है?

    आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 रिजल्ट की PDF में सीबीटी-2 के लिए सलेक्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। आप भी Ctrl+F का उपयोग करके अपना रोल नंबर अपना सलेक्शन देख सकते हैं।


  • P T:- 25 Aug 2026 13:28 PM
    M T:- 25 Aug 2026 13:28 PM Remove Edit
    RRB NTPC UG Result 2026 LIVE: कट-ऑफ लिस्ट भी हुई जारी

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर एनटीपीसी UG सीबीटी-1 परीक्षा के रिजल्ट 2026 के साथ ही कट-ऑफ लिस्ट भी जारी कर दी है। कट-ऑफ लिस्ट कैटेगरी वाइज जारी की गई है।