RSSB LDC Result 2026 LIVE: रिजल्ट के साथ कट ऑफ मार्क्स होंगे जारी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा LDC (क्लर्क ग्रेड-II एवं कनिष्ठ सहायक) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परिणाम के साथ ही बोर्ड द्वारा श्रेणीवार (Category-wise) कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए जाएंगे, जिससे उम्मीदवार अपने अंकों का मिलान कर सकें। परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।